अमरावती विद्यालय का शानदार परीक्षा परिणाम, कक्षा 10 में छात्रों ने लहराया परचम
अमरावती विद्यालय के कक्षा 10 (सत्र 2025-26) के परीक्षा परिणाम बेहद उत्कृष्ट रहे हैं। विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणामों में राघव गर्ग ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, पारिधि चौहान (97.6 प्रतिशत) और प्रियल (97.4 प्रतिशत) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। खुशी वर्मा ने 97.2 प्रतिशत तथा तनिषा और सुमित ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई।इसके अलावा अंश कोलिश (95.6 प्रतिशत), नीलाभा साहा (94.8 प्रतिशत), कनिष्का मिश्रा (94.8 प्रतिशत), देव साहू (94.8 प्रतिशत) और हर्षुल भारद्वाज (94.6 प्रतिशत) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। कई अन्य विद्यार्थियों ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।विद्यालय ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!