श्याम लाल बंसल के समर्थन में रूपाली विनीत जैन का जनसंपर्क अभियान तेज
पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर पंचकूला में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल के समर्थन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है।
भाजपा की जिला कार्यकारिणी सदस्य रूपाली विनीत जैन ने अपने पति विनीत जैन के साथ विभिन्न वार्डों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 1, 2 और 3 सहित कई क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
अभियान के दौरान रूपाली विनीत जैन ने मेयर प्रत्याशी के परिवार की महिला सदस्यों के साथ मिलकर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी तथा शहर के समग्र विकास के लिए भाजपा को समर्थन देने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि पंचकूला के सर्वांगीण विकास के लिए ट्रिपल इंजन सरकार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाजपा के नेतृत्व में शहर के हर सेक्टर और गांव में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
वहीं, भाजपा नेता विनीत जैन भी लगातार विभिन्न वार्डों में सक्रिय रहकर जनसभाओं और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं।
दोनों नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार पंचकूला की जनता भाजपा को प्रचंड समर्थन देगी और मेयर पद के प्रत्याशी श्याम लाल बंसल भारी मतों से विजय हासिल करेंगे, जिससे शहर के विकास को नई गति मिलेगी।



Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!