वार्ड नंबर 5 में भाजपा का फोकस तेज, प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने जय कौशिक को दिया जीत का मंत्र; आज पहुंचेंगे मेयर सौरव जोशी
वार्ड नंबर 5 में चुनावी हलचल तेज होती जा रही है, जहां भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने वार्ड का दौरा कर पार्टी प्रत्याशी जय कौशिक को जीत का मंत्र दिया और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा।
अपने संबोधन में मोहनलाल बड़ौली ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और जनसंपर्क को चुनाव जीतने का मूल आधार बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस बीच, आज चंडीगढ़ के मेयर सौरव जोशी के भी वार्ड नंबर 5 में पहुंचने का कार्यक्रम है। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि उनके आगमन से चुनावी माहौल और गरमाएगा।
वार्ड नंबर 5 को इस चुनाव का सबसे चर्चित वार्ड माना जा रहा है। यह क्षेत्र ऐसा इकलौता वार्ड बन गया है, जहां स्टार प्रचारकों की भरमार देखने को मिल रही है। लगातार बड़े नेताओं के दौरे से यहां मुकाबला और भी रोचक होता जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इस वार्ड में हो रही हाई-प्रोफाइल कैंपेनिंग न केवल स्थानीय समीकरणों को प्रभावित करेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र के चुनावी परिणामों पर भी असर डाल सकती है।




Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!