पंचकूला में सड़क सुधार कार्य तेज, अधिकारियों की सक्रिय निगरानी से गुणवत्ता पर बढ़ा फोकस
44 डिग्री टेंपरेचर में अधिकारी सड़कों पर देख रहे क्वालिटी
पंचकूला में लंबे समय से खराब सड़कों से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद दिखाई देने लगी है। शहर में पहली बार अधिकारियों को खुद मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए देखा जा रहा है। लगातार विभिन्न क्षेत्रों में सड़क मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में भी सकारात्मक संदेश जा रहा है।

अगर केवल इस सप्ताह की बात करें तो सेक्टर-14 के बाद एमडीसी सेक्टर-4 और अब सेक्टर-17 में भी सड़क निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो चुका है। नगर निगम की टीम लगातार निर्माण कार्यों की निगरानी कर रही है ताकि गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न रहे।

नगर निगम के एससी विजय गोयल भी अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर सड़कों की गुणवत्ता की जांच करते नजर आए। निरीक्षण के दौरान निर्माण सामग्री और कार्य की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों की सक्रियता को देखकर स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह निगरानी जारी रही तो पंचकूला की सड़कों की स्थिति में जल्द बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।



Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!