अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला किसान सम्मानित
खबरी प्रसाद बरवाला, गुरदीप सिंह।
अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर जींद में डॉ. सुरेंद्र यादव, डायरेक्टर हमिटी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला किसानों के योगदान को सम्मानित करना तथा अन्य किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान कृषि एवं प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली पंचकूला जिले के गांव कामी की स्वर्णा देवी पत्नी रूपचंद सिंह तथा सरोज पत्नी देवेंद्र को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में उनके प्रयासों और प्राकृतिक खेती के प्रति उनके समर्पण की सराहना की गई।
कार्यक्रम में ब्लॉक बरवाला, जिला पंचकूला से डॉ. बलजीत लाठ्ठर एवं असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर मंजू गौड़ भी मौजूद रहीं। उन्होंने महिला किसानों की कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं खेती-किसानी, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा पर्यावरण के अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
कार्यक्रम में महिला किसानों के अनुभवों, कृषि क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों तथा प्राकृतिक खेती के महत्व पर चर्चा की गई। इस प्रकार के आयोजन महिला किसानों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ टिकाऊ एवं पर्यावरण हितैषी कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।





Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!