तरबूज पर उकेरी सीएम सैनी की तस्वीर ,सीएम ने की तारीफ
वसंत महोत्सव पंचकूला में होटल एवा की शानदार सफलता
वसंत महोत्सव, पंचकूला में होटल एवा, चंडीगढ़ ने फूड कार्विंग कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं उपस्थित थे, जिन्होंने टीम के अद्वितीय प्रदर्शन की सराहना की।
प्रतियोगिता के लिए होटल एवा ने “हरा भरा हरियाणा” थीम पर आधारित एक बेहतरीन टीम का गठन किया। इस टीम ने अपनी रचनात्मकता और कौशल का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सुंदर छवि उकेरी, जिसके लिए लगभग तीन घंटे का समय लगा।




होटल एवा के एग्जीक्यूटिव शेफ अनिल सिंह चौहान ने बताया कि इस विशेष कार्विंग को शेफ साहिल कुमार कनोजिया ने बड़े ही धैर्य और कौशल के साथ तैयार किया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस अद्वितीय कृति की प्रशंसा करते हुए इसे एक उत्कृष्ट प्रदर्शन बताया।
होटल एवा के लिए यह उपलब्धि गर्व का क्षण है, जिसने उनकी उत्कृष्टता और रचनात्मकता का परिचय देते हुए सभी को प्रभावित किया है।
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!