जनसभा में जय कौशिक के समर्थन में जुटे लोग, जीत की अपील
पंचकूला। वार्ड नंबर 5 में चुनावी माहौल के बीच शुक्रवार को आयोजित एक जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जय कौशिक के समर्थन में माहौल बनता नजर आया। कार्यक्रम के दौरान श्याम लाल बंसल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जय कौशिक को विजयी बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, स्वच्छता और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एक मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है, जिसे जय कौशिक पूरा कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे आगामी चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देकर क्षेत्र के विकास को गति दें।
जनसभा में स्थानीय लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान समर्थकों ने भी जय कौशिक के पक्ष में अपने विचार व्यक्त किए और क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई।




Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!