अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला कार्यकारिणी घोषित, कुसुम गुप्ता बने प्रधान और प्रदीप गर्ग महासचिव
1100 सदस्य और 100 ट्रस्टी संगठन से जुड़े, कुलभूषण गोयल और विजय गर्ग संरक्षक ट्रस्टी
पंचकूला। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की पंचकूला जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। पंचकूला के पूर्व महापौर एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलभूषण गोयल के साथ विचार-विमर्श के बाद जिला प्रधान कुसुम कुमार गुप्ता और जिला महासचिव प्रदीप गर्ग ने नई कार्यकारिणी घोषित की। इसमें जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ महिला विंग, युवा विंग और कालका, पिंजौर, रायपुररानी, बरवाला तथा अमरावती एन्क्लेव की इकाइयों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कुलभूषण गोयल ने बताया कि पंचकूला जिले में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के करीब 1100 सदस्य हैं और 100 ट्रस्टी संगठन हैं। कुलभूषण गोयल और विजय अग्रवाल सम्मेलन के संरक्षक ट्रस्टी हैं। संगठन का उद्देश्य अग्रवाल समाज को एकजुट करना, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
जिला कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
कार्यकारिणी में कुसुम गुप्ता को जिला प्रधान, प्रदीप गर्ग को महासचिव, विकास भोजिया को वित्त सचिव और विजय अग्रवाल को चेयरमैन बनाया गया है। राकेश अग्रवाल, अजय गर्ग, हरगोबिंद गोयल, प्रदीप गोयल और लाजपत राय बंसल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।

मदन लाल बंसल, सुशील गर्ग, सुरेंद्र सिंगला, राम अवतार सिंगला और अरुण सिंघल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक सिंगला और सुमन अग्रवाल सचिव होंगे। दीपक बंसल, सत नारायण, विपिन गर्ग और सुरेंद्र गोयल को प्रेस सचिव बनाया गया है।
संरक्षक मंडल में कुलभूषण गोयल, श्याम लाल बंसल, अजय मित्तल, डा. नरेश मित्तल, एसपी सिंगला, विजय बंसल, कैलाश मित्तल और तेजपाल गुप्ता को शामिल किया गया है।
महिला और युवा विंग का भी गठन
महिला विंग की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल और महासचिव रूपाली जैन होंगी। युवा विंग की जिम्मेदारी माणिक बंसल को अध्यक्ष और अमित गोयल को महासचिव के रूप में सौंपी गई है।
जिले की विभिन्न इकाइयों में कालका से संजय बंसल, योगेश गोयल, अंकुश गुप्ता, बलवंत जिंदल, चिंतामणि बंसल और अमित गर्ग को जिम्मेदारी दी गई है। पिंजौर से तरसेम गुप्ता, देव राज कुक्कू, प्रदीप गोयल, अमित गोयल और अजय गुप्ता को शामिल किया गया है।
रायपुररानी में राज अग्रवाल, श्याम मंगला, राकेश सिंगला, राकेश अग्रवाल, जितेंद्र मोहन और विक्रम गुप्ता को जिम्मेदारी मिली है। बरवाला में बलजिंदर गोयल, सुशील सिंगला, परमोड सिंगला, कपिल गर्ग, रितेश कुमार, भूपेश बंसल और मनीष गोयल को शामिल किया गया है।
अमरावती एन्क्लेव इकाई में मनोज बिंदल, मदन लाल गर्ग, छतर भुज, अमित गुप्ता, राजीव गर्ग, अरविंद सिंगला, सुरेंद्र कंसल और मुकेश कंसल को जिम्मेदारी दी गई है।
जिला कार्यकारिणी में तरसेम कंसल, भारत बंसल, भूषण, परवीन गोयल, रूबी बंसल, राहुल जिंदल, सुरेंद्र बंसल, सुमित गोयल, संदीप सिंगला, दीपक मित्तल, सुभाष जगनानी, अमित गर्ग, राकेश बंसल, संजय अग्रवाल सीए, जितेंद्र अग्रवाल, वीरभान, परवीन गर्ग, राधेश्याम, दीपांशु बंसल, मोहित गुप्ता, विकास पाल, धर्मपाल गर्ग, विकास गोयल, त्रिभुवन गर्ग, मनमोहन गोयल, पीके गोयल, हेमंत जिंदल और राकेश गोयल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।





Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!