विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन व भंडारे का आयोजन
खबरी प्रसाद बरवाला गुरदीप सिंह
बरवाला व देहात के गांवों में लोगों ने आज पूर्ण उत्साह व धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती। इस अवसर पर कस्बा बरवाला स्थित पंचकुला मार्ग पर भगवान विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा सभा बरवाला के द्वारा हवन यज्ञ कर भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना की। विश्वकर्मा सभा के प्रधान राजबीर धीमान व उप प्रधान रजनीश धीमान ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर हवन यज्ञ में आहुतियां डाली और श्री भगवान विश्वकर्मा जी की आरती कर उनकी महिमा का गुणगान किया । विश्वकर्मा सभा की ओर से सभी भक्तों को विश्वकर्मा दिवस की बधाई देते हुए भगवान श्री विश्वकर्मा जी के दिखाए गए आदर्शों का जीवन में अनुसरण करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान लोगों ने मंदिर में पहुंचकर लंबी-लंबी कतारों लगकर श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की और उसके बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

इस जयंती समारोह कार्यक्रम में प्रधान राजबीर धीमान, उप प्रधान रजनीश धीमान, पूर्व सरपंच बलजिंदर गोयल, पवन मठाडूं , जय किशन धीमान, मंगत धीमान, रामगोपाल, विनोद कुमार सिंगला, विजय धीमान, लकी जांगड़ा, मिंटू धीमान, पिछाराम धीमान आदि ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। वहीं जयंती के अवसर पर कस्बे के मैकेनिकल व टेक्निकल कुशल कारीगर दुकानदारों व दस्तकारों ने भी मशीनों व औजारों की साफ सफाई कर भगवान विश्वकर्मा जी को याद किया। इसके अलावा गांव खटौली, सुंदरपुर, रते वाली, रामगढ़, छोटा त्रिलोकपुर, रिहौड़, मौली, ठरवा, ककराली, टोडा आदि गांवों के भगवान विश्वकर्मा मंदिरों में भी हवन यज्ञ पूजन कर भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती धूमधाम से मनायी गई। और भंडारे आयोजित किए गए।





Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!