अग्रवाल समाज कॉलेजियम चुनाव आज, इसके बाद होगी प्रधानी की जंग
पंचकूला के सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में 21 कॉलेजियम के लिए हो रहा चुनाव, शाम 6 बजे आएंगे नतीजे; 97 कॉलेजियम पहले ही सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं
पंचकूला। अग्रवाल समाज पंचकूला के कॉलेजियम चुनाव को लेकर आज सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में चुनाव प्रक्रिया चल रही है। कुल 118 कॉलेजियम में से 22 कॉलेजियम के लिए मतदान हो रहा है। सुबह से ही चुनावी माहौल देखने को मिल रहा है और विभिन्न प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं से संपर्क करते नजर आ रहे हैं।
चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की ओर से अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए पूरी ताकत लगाई जा रही है। प्रत्याशियों के समर्थक भी उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

97 कॉलेजियम सर्वसम्मति से चुने गए
अग्रवाल समाज के इस चुनाव को लेकर शुरुआत में कोशिश की गई थी कि अधिक से अधिक कॉलेजियम का चयन आपसी सहमति से हो और चुनाव की स्थिति न बने। इसी प्रयास के चलते कुल 118 में से 97 कॉलेजियम का चयन सर्वसम्मति से हो गया था।
हालांकि, 22 कॉलेजियम के लिए सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद आज चुनाव करवाया जा रहा है। चुनाव को लेकर समाज में उत्सुकता बनी हुई है और सभी की नजरें मतदान प्रक्रिया तथा परिणाम पर टिकी हुई हैं।

भाईचारे के चुनाव में दिख रही कड़ी टक्कर
अग्रवाल समाज के चुनाव को आमतौर पर भाईचारे और आपसी सहमति से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इस बार 22 कॉलेजियम के चुनाव में मुकाबला काफी दिलचस्प नजर आ रहा है।
भले ही चुनाव से पहले इसे आसान मुकाबला बताया जा रहा था, लेकिन मतदान के दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की सक्रियता को देखकर ऐसा नहीं लग रहा कि मुकाबला पूरी तरह एकतरफा है। कई जगहों पर प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
शाम 6 बजे आएंगे चुनाव परिणाम
आज होने वाले 22 कॉलेजियम के चुनाव के परिणाम शाम करीब 6 बजे घोषित किए जाने की उम्मीद है। परिणाम सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किस गुट की स्थिति मजबूत है और किसका प्रभाव अग्रवाल समाज की आगामी प्रधानी की जंग में अधिक दिखाई देगा।

प्रधानी के लिए कई गुटों ने ठोका दावा
कॉलेजियम चुनाव के बाद अग्रवाल समाज की प्रधानी को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने की संभावना है। प्रधान पद के लिए फिलहाल कई गुट अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
हालांकि, अभी सभी की नजरें कॉलेजियम चुनाव के परिणाम पर टिकी हुई हैं। 22 कॉलेजियम के नतीजे आने के बाद ही तस्वीर काफी हद तक साफ होगी कि प्रधान पद के लिए किस गुट का दावा मजबूत है और कौन आगामी प्रधानी की जंग में बढ़त बना सकता है।
फिलहाल अग्रवाल समाज पंचकूला में चुनावी माहौल बना हुआ है और शाम को आने वाले नतीजों के बाद समाज की आगामी प्रधानी की जंग को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।



Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!