जुलाई 2026 बैंक हॉलिडे लिस्ट: इस महीने 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी छुट्टियों की तारीखें
नई दिल्ली। जुलाई 2026 में बैंक से जुड़े जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं तो पहले बैंक अवकाश की सूची जरूर देख लें। इस महीने देशभर में बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे। इनमें 4 रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की नियमित छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न राज्यों में स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों के कारण अलग-अलग तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे।
हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

जुलाई 2026 बैंक हॉलिडे लिस्ट
| तारीख | अवकाश का कारण | कहां बंद रहेंगे बैंक |
|---|---|---|
| 5 जुलाई | रविवार | पूरे देश में |
| 6 जुलाई | MHIP डे | आइजोल |
| 9 जुलाई | बेह देनखलाम | शिलांग |
| 11 जुलाई | दूसरा शनिवार | पूरे देश में |
| 12 जुलाई | रविवार | पूरे देश में |
| 16 जुलाई | रथ यात्रा, कांग (रथयात्रा) और हरेला पर्व | भुवनेश्वर, देहरादून और इंफाल |
| 17 जुलाई | तिरोत सिंह की पुण्यतिथि | शिलांग |
| 18 जुलाई | द्रुकपा त्शे-जी पर्व | गंगटोक |
| 19 जुलाई | रविवार | पूरे देश में |
| 22 जुलाई | खारची पूजा | अगरतला |
| 25 जुलाई | चौथा शनिवार | पूरे देश में |
| 26 जुलाई | रविवार | पूरे देश में |
जरूरी बैंकिंग काम पहले निपटाएं
अगर आपको बैंक शाखा में जाकर नकद जमा करना, चेक क्लियर कराना, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना या अन्य कोई जरूरी काम करना है, तो छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले ही योजना बना लें। इससे आपको किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी
बैंक अवकाश के दौरान भी ग्राहक यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम से कैश निकासी, बैलेंस चेक और फंड ट्रांसफर जैसी सुविधाओं का बिना किसी रुकावट के इस्तेमाल कर सकेंगे।



Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!