महेशपुर में कांग्रेस की नुक्कड़ सभा में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों लोगों ने लिया भाग
पंचकूला,वार्ड नंबर 14 के अंतर्गत गांव महेशपुर में आयोजित कांग्रेस की भव्य नुक्कड़ सभा में आज सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासियों एवं मद्रासी कॉलोनी के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभा में लोगों का जोश और कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्थन साफ दिखाई दिया।
इस जनसभा के मुख्य अतिथि माननीय विधायक चंद्रमोहन जी रहे। उनके साथ मंच पर मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज जी, जिला अध्यक्ष संजय चौहान जी, मीडिया कोऑर्डिनेटर नवीन बंसल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रमोहन जी ने कहा कि पंचकूला के विकास की नींव कांग्रेस पार्टी ने रखी है और अब समय आ गया है कि नगर निगम में भी कांग्रेस को मजबूत किया जाए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब झूठे वादों से ऊब चुकी है।
मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज जी ने वार्ड नंबर 14 के विकास, सफाई व्यवस्था, पार्किंग शुल्क समाप्त करने तथा मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का संकल्प दोहराया। जिला अध्यक्ष संजय चौहान जी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। मीडिया कोऑर्डिनेटर नवीन बंसल जी ने कांग्रेस की नीतियों और जनहित कार्यों को विस्तार से रखा।
सभा में पूर्व पार्षद शमशेर जी, सुदर्शन जी, संधू जी, कृष्णा जी, अशोक हुड्डा जी तथा अजय गौतम जी ने भी अपने विचार रखे और सभी मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की।
सभा में उपस्थित लोगों ने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज एवं पीयूष गौतम को भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का समापन जोशपूर्ण नारों और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।




Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!