वार्ड 15 में ‘चाय पे चर्चा’ कार्यक्रम, भाजपा प्रत्याशी प्रियंका अजय कुंडलस ने साधा जनसंपर्क
पंचकूला नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड नंबर 15 स्थित आशियाना फ्लैट्स में ‘चाय पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी प्रियंका अजय कुंडलस ने स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रियंका कुंडलस ने क्षेत्र के विकास, सफाई व्यवस्था, पार्कों की देखरेख और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वार्ड 15 को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाएगा।
‘चाय पे चर्चा’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और उन्होंने खुलकर अपने मुद्दे रखे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान को तेज करने का भरोसा जताया।




Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!