गुरु नानक कॉलोनी में निर्दलीय उम्मीदवार राजेश गुप्ता का स्वागत, लोगों ने लड्डुओं से तोला
वार्ड नंबर 9 से निर्दलीय उम्मीदवार Rajesh Gupta का बुधवार देर शाम गुरु नानक कॉलोनी में स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कॉलोनीवासियों ने राजेश गुप्ता को लड्डुओं से तोलकर अपना समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे और उम्मीदवार के समर्थन में नारे भी लगाए गए।
इस मौके पर बातचीत करते हुए राजेश गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में हुए भ्रष्टाचार को लेकर जल्द ही बड़े खुलासे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि “रेवती परियों के भ्रष्टाचार का खुलासा जल्द जनता के सामने किया जाएगा।”
राजेश गुप्ता ने आगे कहा कि उनकी ओर से सभी उम्मीदवारों को खुली बहस (डिबेट) का चुनौतीपूर्ण न्योता दिया जाएगा, ताकि जनता के सामने विकास कार्यों और मुद्दों पर खुलकर चर्चा हो सके। उन्होंने दावा किया कि वार्ड की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और उन्हें लगातार लोगों का समर्थन मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विकास, सफाई व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी अपनी समस्याएं उम्मीदवार के सामने रखीं। राजेश गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।


Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!