फागुन द्वादशी पर पंचकूला सेक्टर 14 में गूंजा श्याम नाम, भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब
झांकियां रही मुख्य आकर्षण का केंद्र
पंचकूला के सेक्टर-14 में शनिवार देर रात आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब पूरा क्षेत्र खाटू श्याममय हो उठा। फागुन शुक्ल द्वादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों से सजा दरबार और गूंजते भजनों ने सेक्टर-14 को मानो खाटू धाम का रूप दे दिया।
कार्यक्रम स्थल पर शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। जैसे-जैसे रात गहराती गई, भक्ति का उत्साह भी बढ़ता गया। मंच से प्रस्तुत किए गए खाटू श्याम बाबा के लोकप्रिय भजनों पर श्रद्धालु झूमते-गाते नजर आए। कई भक्त परिवार सहित पहुंचे और पूरी श्रद्धा से बाबा के दरबार में मत्था टेका। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्याम परिवार ट्रस्ट के प्रमुख प्रदीप गर्ग ने बताया कि फागुन शुक्ल द्वादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जीवन की परेशानियों से जूझ रहा हो और कहीं समाधान न मिल रहा हो, वह यदि इस पावन अवसर पर श्रद्धा भाव से प्रार्थना करे तो उसे अवश्य राहत मिलती है।

उन्होंने यह भी कहा कि फागुन का यह उत्सव इस विश्वास के साथ मनाया जाता है कि बाबा के दरबार से कोई भी श्रद्धालु खाली हाथ नहीं लौटता। कार्यक्रम के दौरान भजनों की प्रस्तुति के साथ पुष्प वर्षा, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया। देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में भक्ति, उल्लास और सामूहिक सहभागिता का अनूठा दृश्य देखने को मिला।
कार्यक्रम में झांकियां रही मुख्य आकर्षण का केंद्र
खाटू श्याम भजन संध्या में निकल गई झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र नहीं प्रमुख तौर पर कृष्ण सुदामा चरित्र, दर्जी सीम दे निशान, मैं ना जाऊं शिमला मनाली में तो जाऊं खाटू श्याम भजन पर भक्त खूब झूमे।


खूब खेली गई फूलों के साथ गुलाल से होली
होली का पर्व और होली ना खेली जाए ऐसा हो नहीं सकता । श्याम कीर्तन संध्या में श्रद्धालुओं ने फूलों के साथ-साथ गुलाल के साथ भी जमकर होली की शुरुआत कर दी । कार्यक्रम में सबसे पहले बाबा श्याम को रंग लगाने के साथ ही होली की खुमारी पंडाल में छा गई ।




Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!