अलग-अलग सड़क मार्गों पर अनियंत्रित कारें बिजली के खम्भों से टकराई, कार सवारों को आईं चोटें
गुरदीप सिंह
बरवाला क्षेत्र में बरवाला से रिहौड़ लिंक सड़क मार्ग व मटावाला से रायपुर रानी सड़क मार्ग पर स्थित गांव खंगेसरा के नजदीक रविवार रात को दो कारें अनियंत्रित होकर बिजली के खंबो से जा टकराई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों घटनाओं में कार चालकों कुछ हल्की चोटें आई। जिनको निजी स्वास्थ्य केंद्रों से उपचार दिलाया गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दीपक कुमार वासी मौली रविवार रात को अपनी कार में सवार होकर बरवाला से रिहौड़ गांव की तरफ जा रहा था जैसे ही वह नदी पुल से कुछ दूरी आगे मोड पर पहुंचा तो उसकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकराकर नीचे गढ़ों में जा गिरी।
सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने इस घटना की सूचना तुरंत बरवाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोटिंल कार चालक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला पहुंचा। वहीं दूसरी घटना में मटावाला रायपुर रानी सड़क मार्ग पर गांव खंगेसरा के नजदीक भी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्ति हो गई। इस घटना में भी कार चालक को हल्की चोटें आई जिसको राहगीरों की मदद से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट में पहुंचाया गया। जहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।





Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!