टिप्पर व कार की टक्कर में दो युवकों व एक युवती की दर्दनाक मौत व दो युवक गंभीर रूप से घायल।
गुरदीप सिंह
बरवाला राष्ट्रीय राजमार्ग 07 गांव टाबर के नजदीक कट पर रविवार देर रात एक टिप्पर व कार की टक्कर में दो युवकों व एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी देते हुए मौली पुलिस चौकी इंचार्ज रामकरण ने बताया कि रविवार देर रात टाबर गांव के मोड पर टिप्पर व कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही कार में सवार चार युवक को एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व राहगीरों ने इन सभी घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला पहुंचाया। उन्होंने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में पुष्कर, संदीप व दिव्या को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया व ऋषि व भोरन को जीएमसीएच सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी और तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिये।





Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!