भाजपा किसान मोर्चे के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का गांव जलौली और माणकयां में किया गया जोरदार स्वागत
गुरदीप सिंह
भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चे के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष महेश चौहान का गांव जलौली और माणकयां में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।महेश चौहान सोमवार को पंचकुला स्थित भाजपा के कार्यालय पंचकमल में पदभार ग्रहण करने के लिए जा रहे थे।गांव जलौली पहुंचने पर भाजपा के युवा नेता आशीष राणा ,पुष्पिंदर राणा, संजीव राणा ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद वह गांव माणक पहुंचे जहां पर पूर्व मंडल अध्यय गौतम राणा,ब्लाक समिति बरवाला के चेयरमैन राजीव राठौर, मार्किट कमेटी के चेयरमैन देसराज पोसवाल, संदीप बतौड़ ने उनका शानदार स्वागत किया।इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, राहुल राणा बतौड़,गोपाल राणा, बहादुर सिंह, कुलविंदर सिंह बरवाला,मेनपाल बतौड़ सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।





Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!