पंचकूला में भव्य योग साधना शिविर का आयोजन, योग के साथ वृक्षारोपण और फल वितरण
यवनिका पार्क सेक्टर-5 में आयोजित शिविर में स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने दिया आध्यात्मिक मार्गदर्शन, जयदीप आर्य भी रहे मौजूद
पंचकूला, 9 अगस्त। द लायंस क्लब ऑफ पंचकूला चैंपियंस एवं Energetic Yoga Parivar, पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान तथा Patanjali Yog Samiti, Panchkula के सहयोग से यवनिका पार्क, सेक्टर-5 में भव्य योग साधना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Lion Dr. Surender Singla, President, Lions Club Panchkula Champions के नेतृत्व में किया गया।
शिविर में परम पूज्य गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जयदीप आर्य, चेयरमैन, हरियाणा योग आयोग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
योग, ध्यान और प्राणायाम का कराया अभ्यास
कार्यक्रम के दौरान Energetic Yoga Parivar के प्रमुख एवं योग शिक्षक श्री विनोद बजाज ने उपस्थित लोगों को योग, ध्यान एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
योग साधना शिविर में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और योग एवं ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को समझा।
लायंस क्लब के सदस्यों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
कार्यक्रम में Lion Naveen Kansal, Region Chairperson एवं LCIF Admin Coordinator, Lion Gagan Kalra, IPP एवं Zonal Chairperson, Lion Amit Singla, Secretary, Lion Sachin Agarwal, Member तथा Lion Rakesh Garg, President, Lions Club Zirakpur Champion सहित Lions Club Panchkula Champions के अन्य सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान श्री विनोद बजाज ने Lions International की सदस्यता भी ग्रहण की। उपस्थित सदस्यों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
योग के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
योग साधना शिविर के पश्चात पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान सदस्यों एवं प्रतिभागियों ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों के बीच फलों का वितरण भी किया गया।
स्वस्थ और जागरूक समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : डॉ. सुरेंद्र सिंगला
Lion Dr. Surender Singla ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, Lions सदस्यों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि योग, सेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसे प्रयास समाज को स्वस्थ, सकारात्मक एवं जागरूक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक किया जा सकता है।




Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!