पंचकूला वार्ड-17 से कांग्रेस ने मुकेश सिरसवाल को बनाया उम्मीदवार, जीत का किया दावा
पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने वार्ड नंबर 17 से अपने प्रत्याशी के रूप में वरिष्ठ नेता एवं एस.सी विभाग कांग्रेस कमेटी पंचकूला के चेयरमैन मुकेश सिरसवाल को मैदान में उतारा है। उनके नाम की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, वहीं सिरसवाल ने भी जीत का भरोसा जताते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
मुकेश सिरसवाल ने अपने बयान में कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है और पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने विशेष रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, एस.सी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद, राष्ट्रीय सचिव प्रफुल्ला गुडधे तथा सह प्रभारी जितेंद्र बघेल का भी धन्यवाद किया।
हरियाणा की राजनीति से जुड़े वरिष्ठ नेताओं का जिक्र करते हुए सिरसवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह तथा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का विशेष आभार जताया।
उन्होंने अंबाला से सांसद वरुण मुलाना, पंचकूला विधायक चंद्र मोहन बिश्नोई, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकुमार वेरका, एस.सी विभाग हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी, मीडिया प्रभारी संजिव भारद्वाज तथा जिला कांग्रेस कमेटी पंचकूला के अध्यक्ष संजय चौहान सहित अन्य नेताओं का भी आभार व्यक्त किया।
इसके अलावा उन्होंने पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्षा एवं कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज के प्रति भी कृतज्ञता प्रकट की।
मुकेश सिरसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को वह पूरी मेहनत से सार्थक करेंगे। उन्होंने दावा किया कि वार्ड नंबर 17 में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित की जाएगी और वह इस सीट को जीतकर पार्टी नेतृत्व की झोली में डालेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और जनता की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बनाएंगे।
स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वार्ड नंबर 17 में मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। ऐसे में कांग्रेस द्वारा मुकेश सिरसवाल को उम्मीदवार बनाए जाने से चुनावी समीकरणों पर प्रभाव पड़ सकता है। अब देखना होगा कि जनता का रुझान किस ओर जाता है और आगामी चुनाव में कौन बाजी मारता है।




Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!